नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के खानजावला क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड टूथपेस्ट की नकली पैकिंग करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली Sensodyne टूथपेस्ट, खाली ट्यूब और पैकेजिंग सामग्री बरामद की। इस मामले में फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार सस्ते पेस्ट को ब्रांडेड ट्यूब में भरकर बाजार में असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था। मामले में जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली सामान किन-किन बाजारों में सप्लाई किया गया।
