रणधीर वर्मा स्टेडियम की जली सारी लाइटें

धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंच कर मेयर संजीव सिंह से मिले । विधायक ने मेयर को जानकारी दी कि रणधीर वर्मा स्टेडियम में कई खामियां हैं। जिनमें सबसे बड़ी खामी यह है कि यहां लगी स्ट्रीट लाइट काम नहीं करती है और पूरे स्टेडियम में अंधेरा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिसपर मेयर संजीव सिंह ने क्विक एक्शन लिया और निगम के कर्मियों को भेज कर पूरे स्टेडियम की सारी लाइट को दुरुस्त करवा कर सभी लाइटों को जलवा दिए । मेयर की इस पहल से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *