तोपचांची अंचल के पांडेडीह में चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

धनबाद । झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के जिला कार्यालय की स्थापना के लिए पांडेयडीह (तोपचांची) में चिह्नित भूमि को निरीक्षण के बाद अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें निरीक्षण के बाद सामने आए तथ्यों को बताया गया है। निरीक्षण के मुख्य बिंदु:17 मार्च 2026 को सरकारी अमीन की उपस्थिति में किए गए भौतिक निरीक्षण में भूमि के संबंध में निम्नलिखित तीन बड़ी बाधाएं पाई गईं:*भौगोलिक_दूरी* : यह स्थान जी.टी. रोड (तोपचांची) से 10 किलोमीटर और जिला मुख्यालय (कलेक्टर-रेट) से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इतनी अधिक दूरी प्रशासनिक समन्वय में बड़ी बाधा बन सकती है।

प्रशासनिक और तकनीकी बाधाएं क्षेत्र के अत्यंत निर्जन और दूरस्थ होने के कारण फाइलों के निपटान और जिला स्तरीय बैठकों में शामिल होने में काफी कठिनाई और समय की बर्बादी होगी।*भूमि की खराब स्थिति*: चिह्नित भूमि समतल नहीं है और काफी पथरीली है। निरीक्षण में पाया गया कि 400 मीटर लंबे क्षेत्र में 3 फीट गहरे गड्ढे हैं, जिन्हें समतल करने और कार्यालय की नींव तैयार करने में भारी तकनीकी जटिलता और अतिरिक्त वित्तीय खर्च आएगा।*नई भूमि की मांग* :DPM ने इन निष्कर्षों के आधार पर भूमि को जिला कार्यालय (DMMU) के लिए अनुपयुक्त बताया है।

पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए जिला मुख्यालय, धनबाद के समीप किसी अन्य उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए।

By Abua Sandesh

Abua Sandesh – Hindi News Channel | Jharkhand News | Dhanbad News | Breaking News अबुआ संदेश (Abua Sandesh) एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहाँ आपको झारखंड, धनबाद और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले देखने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सही जानकारी पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना। इस चैनल पर आपको मिलेंगी: ✔️ झारखंड की ताज़ा खबरें ✔️ धनबाद की लोकल न्यूज़ ✔️ सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अपडेट ✔️ रोजगार और शिक्षा से जुड़ी खबरें ✔️ सामाजिक, राजनीतिक और विकास से संबंधित रिपोर्ट ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव न्यूज़ हम लगातार कोशिश करते हैं कि झारखंड की आवाज़ और जनता का संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुँचे। 👉 ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाएँ। 🌐 Website: https://abuasandesh.com/ 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/18LRZHxK3z/ Abua Sandesh – सच की आवाज़, जनता के साथ। #JharkhandNews #DhanbadNews #HindiNews #BreakingNews #AbuaSandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *