जावेद पठान की नई एल्बम दूर का टीजर रिलीज, मचा रहा धमाल

धनबाद। धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान सपनों की नगरी मुंबई में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद अब उनका नया हिंदी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर सोमवार को जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
जावेद पठान ने बताया कि ‘दूर’ म्यूजिक वीडियो उनके लिए काफी खास है और इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मुंबई में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है, लेकिन निरंतर प्रयास और जुनून के दम पर वे आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य फिल्म इंडस्ट्री में एक ठोस पहचान बनाना है।
इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और प्रोडक्शन जगदीप सिंह ने किया है। इसे रेडी टॉकीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। वीडियो में हिंदी और पंजाबी संगीत का फ्यूजन देखने को मिलेगा, जो युवाओं को पसंद आने की उम्मीद है।
जावेद पठान की इस उपलब्धि से धनबाद के युवाओं में भी उत्साह है। स्थानीय कलाकारों का मानना है कि जावेद नए टैलेंट के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। फिलहाल दर्शकों को ‘दूर’ म्यूजिक वीडियो के आधिकारिक तौर पर रिलीज होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *