किसके संरक्षण में प्रिंस हुआ फरार, क्या हुई कार्रवाई ?

झरिया विधायक रागिनी ने विधानसभा में उठाया सवाल पूछा, भगाने वालों की भूमिका की क्यों नहीं हुई जांच
धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गैंगस्टर प्रिंस खान के मामले को लेकर सरकार पर तीखा सवाल उठाया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर विधायक रागिनी ने सदन में पूछा कि आखिर प्रिंस खान किसके संरक्षण में यहां से फरार हुआ और उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच क्यों नहीं की गई.विधायक ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक कुख्यात अपराधी पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे से फरार हो गया.

उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही या संरक्षण के कारण यह घटना हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद जैसे संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्र में संगठित अपराध की गतिविधियां पहले से ही चिंता का विषय रही हैं, ऐसे में प्रिंस खान जैसे अपराधी का फरार होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

झरिया विधायक ने सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर किसके संरक्षण में प्रिंस खान देश से बाहर भागने में सफल हुआ.साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में पारदर्शी जांच नहीं कराती है तो यह माना जाएगा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जो राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक संकेत है.

Info Box

Click here to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

By Abua Sandesh

Abua Sandesh – Hindi News Channel | Jharkhand News | Dhanbad News | Breaking News अबुआ संदेश (Abua Sandesh) एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहाँ आपको झारखंड, धनबाद और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले देखने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सही जानकारी पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना। इस चैनल पर आपको मिलेंगी: ✔️ झारखंड की ताज़ा खबरें ✔️ धनबाद की लोकल न्यूज़ ✔️ सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अपडेट ✔️ रोजगार और शिक्षा से जुड़ी खबरें ✔️ सामाजिक, राजनीतिक और विकास से संबंधित रिपोर्ट ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव न्यूज़ हम लगातार कोशिश करते हैं कि झारखंड की आवाज़ और जनता का संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुँचे। 👉 ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाएँ। 🌐 Website: https://abuasandesh.com/ 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/18LRZHxK3z/ Abua Sandesh – सच की आवाज़, जनता के साथ। #JharkhandNews #DhanbadNews #HindiNews #BreakingNews #AbuaSandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *