होल्डिंग टैक्स में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी पर रोक की मांग

धनबाद । धनबाद नगर निगम क्षेत्र के करदाताओं को बड़ी राहत देने के लिए मेयर संजीव सिंह ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को आयोजित स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में मेयर ने नगर निगम द्वारा हाल ही में दस प्रतिशत बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर तत्काल रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया और इसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है।
मेयर संजीव सिंह का मानना है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और आम जनता पर पड़ रहे महंगाई के बोझ को देखते हुए टैक्स में यह बढ़ोतरी जनहित में नहीं है। बैठक के दौरान इस विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद की जनता पहले ही कई प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में उन पर अतिरिक्त टैक्स का भार डालना उचित नहीं होगा। मेयर ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वे जनभावनाओं को समझते हुए इस वृद्धि पर अविलंब रोक लगाएं ताकि शहरवासियों को आर्थिक राहत मिल सके।
मेयर के इस फैसले के बाद स्थानीय नागरिकों में उम्मीद की लहर है और इसे आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
