विशेष समिति के साथ विधानसभा अध्यक्ष करेंगे समीक्षा बैठक

विधायक जयराम महतो के विस में मामला उठाने के बाद अध्यक्ष रे

धनबाद। जिले के सुरंगा और भौरा क्षेत्र में अवैध रूप से ओवरबर्डन (ओबी) डंप किए जाने के गंभीर मामले में विधानसभा समिति के दिए गए निर्देश पर धनबाद उपायुक्त बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।
यह मामला लंबे समय से दबा हुआ था, लेकिन पिछले बजट सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में इसे जोरदार तरीके से उठाया। उनके हस्तक्षेप के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एक अप्रैल (बुधवार) को समीक्षा बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में धनबाद उपायुक्त समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में अवैध ओबी डंपिंग की पूरी स्थिति, उससे हो रहे पर्यावरणीय नुकसान, प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा होगी। विधानसभा समिति ने इस मामले में सख्त कार्रवाई और तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट मांगी थी, जिसके अनुपालन में उपायुक्त की रिपोर्ट तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *