धनबाद । ​गोविंदपुर अंचल अधिकारी ने आरएस मोड़ कॉलेज की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर अपनी जांच रिपोर्ट अपर समाहर्ता को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार, रतनपुर मौजा के विभिन्न प्लॉटों पर फैली कुल 10.84 एकड़ जमीन का खतियान आरएस मोड़ कॉलेज, गोविंदपुर (राँची विश्वविद्यालय) के नाम पर दर्ज है। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुराने खतियान के आधार पर 14 डीसमिल भूमि पर अपना दावा पेश किया था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी थी।

इस मामले के समाधान के लिए अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, स्थानीय मुखिया और कॉलेज प्रबंधन के बीच एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण अपने दावों को लेकर न्यायालय में वाद दायर करेंगे। वर्तमान रिकॉर्ड और हाल सर्वे के अनुसार जमीन कॉलेज के नाम होने के कारण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चहारदीवारी निर्माण में अब किसी प्रकार की बाधा नहीं है और निर्माण कार्य जारी है। अंचल अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *