अंचल अधिकारी ने थाने को भेजा मामला

धनबाद। धनबाद सांसद ढुलू महतो के सांसद प्रतिनिधि सुरेश दास एवं उनकी पत्नी पर सीआरपी कर्मी संजय कुमार रंजक ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र अंचल अधिकारी धनबाद सदर को सौंपा गया, जिसे अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार (जेपीएस) ने आवश्यक कार्रवाई के लिए धनबाद सदर थाना प्रभारी को अग्रसारित कर दिया है।
अंचल अधिकारी के पत्र के अनुसार संजय कुमार रंजक (सीआरपी) द्वारा प्राप्त शिकायत पत्र को थाना प्रभारी को इस निर्देश के साथ भेजा गया है कि शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए।
शिकायतकर्ता संजय कुमार रंजक के अनुसार जब वह अपने एसटीआर कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान सुरेश दास ने उनकी गाड़ी (नंबर जेएच 10 सीडब्ल्यू 6094) से टक्कर मारी। इसके बाद सुरेश दास और उनकी पत्नी ने उन्हें गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। अंचल अधिकारी कार्यालय ने इस मामले को थाना स्तर पर जांच एवं कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *