धनबाद, 14 मार्च: जिले में न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला इम्पावर्ड कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय और सिविल न्यायालय, धनबाद में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त ने सरकारी अधिवक्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि हर सोमवार को लंबित मामलों से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मामलों की नियमित निगरानी की जा सके और समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो।

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे माननीय उच्च न्यायालय एवं सिविल कोर्ट धनबाद में लंबित मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया को तेज करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शुक्रवार तक अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कर लंबित मामलों की संख्या को शून्य करने का प्रयास किया जाए।

बैठक के दौरान न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में उप समाहर्ता प्रभारी विधि शाखा मुकेश कुमार बाउरी, सरकारी अधिवक्ता अमरेन्द्र सहाय, लोक अभियोजक अवधेश कुमार, सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश, सत्येन्द्र राय और गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Abua Sandesh

Abua Sandesh – Hindi News Channel | Jharkhand News | Dhanbad News | Breaking News अबुआ संदेश (Abua Sandesh) एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहाँ आपको झारखंड, धनबाद और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले देखने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सही जानकारी पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना। इस चैनल पर आपको मिलेंगी: ✔️ झारखंड की ताज़ा खबरें ✔️ धनबाद की लोकल न्यूज़ ✔️ सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अपडेट ✔️ रोजगार और शिक्षा से जुड़ी खबरें ✔️ सामाजिक, राजनीतिक और विकास से संबंधित रिपोर्ट ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव न्यूज़ हम लगातार कोशिश करते हैं कि झारखंड की आवाज़ और जनता का संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुँचे। 👉 ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाएँ। 🌐 Website: https://abuasandesh.com/ 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/18LRZHxK3z/ Abua Sandesh – सच की आवाज़, जनता के साथ। #JharkhandNews #DhanbadNews #HindiNews #BreakingNews #AbuaSandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *