मुखिया की फटकार से टाइगर के होश फाख्ता हुए

धनबाद। धनबाद के ‘टाइगर’ कहे जाने वाले नेता को सूबे के मुखिया की नाराजगी झेलनी पड़ी है। सोमवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच फोन पर उन्हें जमकर फटकार लगाई गई।
​पार्टी सूत्रों के अनुसार, धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एक जिलाध्यक्ष ‘टाइगर’ से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुलाकात के लिए करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसकी शिकायत सोमवार सुबह ओरमांझी के कुचू पहुंची, जिसके बाद सूबे के मुखिया ने फोन कर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा शिकायतें तुम्हारी ही आ रही है ।
​बताया जा रहा है कि फटकार के दौरान मुखिया जी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि उन्हें न कोयला चोरी करनी है और न ही जमीन की दलाली। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले लोकसभा चुनाव तक वे पद पर रहे, तो यह देखेंगे कि पार्टी का टिकट कैसे मिलता है। अपने स्वभाव के विपरीत सख्त तेवर अपनाते हुए उन्होंने यहाँ तक कह दिया, “यदि खुद को समाज का बहुत बड़ा नेता समझते हो, तो अगले चुनाव में अपने समाज से टिकट लेकर लड़ना; हम भी देखेंगे कि कैसे जीत दर्ज करते हो।”
​इस अप्रत्याशित डांट के बाद ‘टाइगर’ के तेवर पूरी तरह ढीले नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *