गणक व पर्यवेक्षक की भूमिका का दिया प्रशिक्षणगणक व पर्यवेक्षक की भूमिका का दिया प्रशिक्षण

जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज, गणक व पर्यवेक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

धनबाद: भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में गणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, रांची (झारखंड) से आए राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह सहायक निदेशक मुरारी मोहन ने जिला एवं चार्ज अधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

प्रशिक्षण सत्र में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को लेआउट मानचित्र की तैयारी, ग्राम, नगर एवं प्रभार रजिस्टर की तैयारी, सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CMMS) डैशबोर्ड के उपयोग, स्व-गणना की प्रक्रिया और गणक व पर्यवेक्षक की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुरारी मोहन ने बताया कि देश में पहली बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत डेटा संग्रह के लिए विशेष मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जाएगा, जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। साथ ही पूरी जनगणना प्रक्रिया की वास्तविक समय में निगरानी और प्रबंधन के लिए सीएमएमएस (Census Management and Monitoring System) विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से जनगणना का कार्य अधिक पारदर्शी, सटीक और तेज़ी से पूरा किया जा सकेगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शिखा कुमारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, पुष्कर चंद्र झा, कुलदीप, घनश्याम दुबे, नीरज कुमार प्रसाद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By Abua Sandesh

Abua Sandesh – Hindi News Channel | Jharkhand News | Dhanbad News | Breaking News अबुआ संदेश (Abua Sandesh) एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहाँ आपको झारखंड, धनबाद और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले देखने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सही जानकारी पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना। इस चैनल पर आपको मिलेंगी: ✔️ झारखंड की ताज़ा खबरें ✔️ धनबाद की लोकल न्यूज़ ✔️ सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अपडेट ✔️ रोजगार और शिक्षा से जुड़ी खबरें ✔️ सामाजिक, राजनीतिक और विकास से संबंधित रिपोर्ट ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव न्यूज़ हम लगातार कोशिश करते हैं कि झारखंड की आवाज़ और जनता का संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुँचे। 👉 ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाएँ। 🌐 Website: https://abuasandesh.com/ 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/18LRZHxK3z/ Abua Sandesh – सच की आवाज़, जनता के साथ। #JharkhandNews #DhanbadNews #HindiNews #BreakingNews #AbuaSandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *