उपायुक्त व एसएसपी ने किया मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का उद्घाटनउपायुक्त व एसएसपी ने किया मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का उद्घाटन

दशकों तक सुरक्षित रहेंगे रिकॉर्ड

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार तथा अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय भवन) में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़े हॉल का जीर्णोद्धार कर मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया गया है। इसमें जमीन से संबंधित सिविल कोर्ट, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कोर्ट, अपर समाहर्ता, अनुमंडल, डीसीएलआर, डीएलएओ कोर्ट के अलावा सभी अंचल के कोर्ट के मामलों के रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले कम जगह होने से विभिन्न न्यायालय से संबंधित रिकार्ड रखने में परेशानी होती थी। लेकिन इस नए कमरे में सभी रिकॉर्ड को अच्छे से रखने की व्यवस्था है। यहां स्टेनलेस स्टील के रैक लगाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग कोर्ट को अलग-अलग रैक आवंटित किए गए हैं। अब कई दशकों तक यहां रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। रिकॉर्ड को खोजने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक कुमार दुबे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह के अलावा रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक श्री नकुल महतो, श्री महेंद्र कुमार साव, श्री अखिलेश कुमार, पिंकी कुमारी, फरजाना परवीन, भू अर्जन कार्यालय के श्री आनंद कुमार के अलावा अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

By Abua Sandesh

Abua Sandesh – Hindi News Channel | Jharkhand News | Dhanbad News | Breaking News अबुआ संदेश (Abua Sandesh) एक डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल है, जहाँ आपको झारखंड, धनबाद और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले देखने को मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है जनता तक सही जानकारी पहुँचाना और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना। इस चैनल पर आपको मिलेंगी: ✔️ झारखंड की ताज़ा खबरें ✔️ धनबाद की लोकल न्यूज़ ✔️ सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक अपडेट ✔️ रोजगार और शिक्षा से जुड़ी खबरें ✔️ सामाजिक, राजनीतिक और विकास से संबंधित रिपोर्ट ✔️ ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव न्यूज़ हम लगातार कोशिश करते हैं कि झारखंड की आवाज़ और जनता का संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुँचे। 👉 ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाएँ। 🌐 Website: https://abuasandesh.com/ 📘 Facebook: https://www.facebook.com/share/18LRZHxK3z/ Abua Sandesh – सच की आवाज़, जनता के साथ। #JharkhandNews #DhanbadNews #HindiNews #BreakingNews #AbuaSandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *